चेयरमैन ने छात्रों में 270 किताबें भेंट किया

7c098d034afa
पहुँच प्रदान करने में मदद होगी, सीखने की क्षमता बढ़ेगी
चकिया (चंदौली) चेयर मैन गौरव श्रीवास्तव ने सावित्रीबाई फूल स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को समाजशास्त्रीय चिंतन, सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान की विधियां, समाजशास्त्र, हिंदी गद्य, हिंदी का राष्ट्र काव्य नामक 71950 मूल्य की 270 किताबें भेट की एवं बच्चों से उनकी तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया।चेयरमैन का ये प्रयास छात्रों को अध्ययन सामग्री और शैक्षिक संसाधनों तक पहुँच प्रदान करने में मदद करेगा, इससे उनकी सीखने की क्षमता बढ़ेगी।

फोटो : चेयर मैन गौरव श्रीवास्तव छात्रों को किताबें भेंट करते हुए 

बीते दिनों महाविद्यालय में टेबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने बच्चों के भविष्य और जरूरत को देखते हुए किताबें देने की घोषणा की थी अपने वायदे को पूरा किया 
चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकें और साक्षरता आवश्यक हैं। ये भावनाओं को जागृत करने के साथ-साथ बुद्धिमत्ता का भी विकास करती हैं। उन्होंने पुस्तकों के महत्व पर ज़ोर दिया और कहा कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से अगली पीढ़ी को सशक्त बनाना है। इस कॉलेज की पहल उन अनेक पहलों में से एक है जो सीमित संसाधनों वाले छात्रों की मदद करके शिक्षा में असमानताओं को दूर करने पर केंद्रित है।
प्रधानाचार्य ने छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा, “हम अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर संगीता सिंहा, डॉ अमिता सिंह, डॉ मिथिलेश, समाजसेवी शुभम मोदनवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *