छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी फिर से जारी

dfe177ff0b09
त्रुटिपूर्ण छात्रवृत्ति आवेदन पत्र कर सकते हैं संशोधित- जिला समाज कल्याण अधिकारी 

चन्दौली । जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा-09-10) अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत से सम्बन्धित छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण तथा अन्य कार्यों हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की गयी है.

 निर्गत समय-सारणी के अनुसार जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाईन आवेदन करने एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करने, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटाबेस में सम्पूर्ण सूचनायें दिनांक 31.12.2024 तक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन दिनांक 13 जनवरी 2025 तक किया जायेगा.
    
उपरोक्त के क्रम में अनुरोध कराना है कि निर्गत समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही करते हुए अपने शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत कक्षा-09-10 के छात्रों को आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने के सम्बन्ध में अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *