चकिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

d2486895aef4

मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी नौशाद को Vivo फोन के साथ दबोचा

चन्दौली, 14 मई 2026: उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश पर थाना चकिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए एक मोबाइल चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया। वार्ड नंबर 1, चकिया के पोस्ट ऑफिस के पास सार्वजनिक शौचालय क्षेत्र से मु.अ.सं. 122/2026 धारा 305/317(2) BNS के आरोपी नौशाद पुत्र इम्तियाज (निवासी: वार्ड नंबर 8, दुर्गानगर, थाना चकिया) को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी नौशाद ने पूछताछ में कबूल किया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 1 बजे उसने वादी आफताब आलम के घर की दूसरी मंजिल पर दीवार चढ़कर Vivo मोबाइल चुराया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह शिकारगंज भाग गया और वहां एक दुकान पर काम कर रहा था। चोरी का फोन बेचने की फिराक में था।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह,उ0नि0 विनोद कुमार पाण्डेय, का0 अनिल कुमार सिंह, रि0का0 आर्यन यादव,थाना चकिया पुलिस की इस सफल कार्रवाई ने इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत करने का मजबूत संदेश दिया है। आगे की पूछताछ जारी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तारीफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *