चन्दौली के रेवसा राजकीय आईटीआई में लगेगा बृहद रोजगार मेला

63bed697d9df

ऑनलाइन ऑफलाइन कर सकेंगे प्रतिभाग,45 कंपनियां करेंगी चयन 

चन्दौली। राजकीय आईटीआई रेवसा परिसर में 21 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेले में आनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो तरह से बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराना होगा। 
पंजीयन के उपरान्त पोर्टल पर ही उन्हें मेले सम्बन्धित सूचना प्रदर्शित होगी। तदोपरान्त इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सम्बन्धित रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते है।
इस रोजगार मेले में डी सेट्स, फैम इण्डिया प्रा०लि०, एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रानिक्स, लावा इन्टरनेशनल, यूफ्लेक्स लि०, इन्कोफिक्स, क्वेसकार्प इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स, गीगा कार्पसोल, नवभारत फर्टिलाइजर, पीपल ट्री आनलाइन, डिक्सन, हिण्डाल्को, पेरीग्रीन (सेक्योरिटी), जय हिंद, सुब्रोस, ग्लोबल लिमिटेड, अशोक लीलैंड सहित लगभग 45 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। 
मेले में भाग लेने वाले समस्त अभ्यर्थी हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, बी०टेक०, डिप्लोमा और आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा व 04 पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रातः 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचकर भाग ले सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *