चन्दौली में सफाई अभियान चलाने वाले खुद बने लापरवाह, गंदगी के अंबार से पटा पड़ा जिला अस्पताल

b832eda09743
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांछी योजना स्वच्छ भारत सुन्दर भारत को पलीता लगा रहा पं0 कमला पति त्रिपाठी अस्पताल 

चन्दौली। सूबे की सरकार जहां एक तरफ गांव गांव साफ सफाई अभियान चलाकर संचारी रोग से निपटने के लिए अनेकों दवाओं का छिड़काव व जलनिकास पर विशेष कवायद में जुटी है वहीं जिला अस्पताल पं0 कमला पति त्रिपाठी चंदौली में जगह जगह गन्दगी का पटा पड़ा अंबार मरीजों में इंफेक्शन और बीमारियां बढ़ा रहा है.



वहीं बुद्धवार की सुबह यहां भर्ती मरीजों के परिजनों ने कूड़े का अंबार देख काफी नाराजगी जताई है और जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिला अस्पताल में साफ सफाई कराते हुए लापरवाह विभाग पर कार्यवाही की मांग किया है.



परिजनों ने कहा कैसे स्वस्थ रहेंगे मरीज?

जब अस्पताल की गन्दगी से संक्रमण जैसी गभीर बीमारियां फैलेंगी तो मरीज कैसे स्वस्थ रहेंगे। उनके साथ अस्पताल में आने वाले परिजन भी संक्रमण जैसी बीमारी को चपेट में आ जाएंगे। जबकि शासन ने बरसात के मौसम में लोगों को संक्रमण जैसी बीमारियों से दूर रखने के लिए 01जुलाई से 31जुलाई तक साफ़ सफाई अभियान चलाने का नगर पंचायत, जिला पंचायत राज विभाग, शिक्षा, कृषि विभाग, पशुपालन, दिव्यांग और सूचना विभाग को जिम्मेदारी दिया है। लेकिन जहां हजारों रोगियों से अस्पताल भरा है वहीं गन्दगी का अंबार पड़ा हुआ है. जिससे इंफेक्शन और संक्रमण जैसी बीमारियां फैल रही है.



सरकारी अस्पतालों से लोगों का उठ रहा विश्वास 

सरकारी अस्पतालों में साफ सफाई की अव्यवस्था, डॉक्टरों द्वारा मरीजों की ज्यादातर महंगी दवाएं बाहर से मंगाने, समय समय से सही उपचार नहीं मिलने, आदि जैसी अनेकों समस्याओं से आहत परिजनों का सरकारी अस्पतालों से विश्वास उठता जा रहा.

सूबे की सरकार के मंशा पर पानी फेर रहें उनके अधिकारी 

मरीजों के साथ आए परिजनों ने आरोप लगाया है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांछी योजना स्वच्छ भारत सुन्दर भारत को उनके ही अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है पं0 कमला पति त्रिपाठी अस्पताल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *