चन्दौली पुलिस ने 36 गोवंशो को वध से बचाया

dbc8cb6c6043
दो तस्कर पैदल हांककर ले जा रहे थे बिहार, राजदरी देवदरी जंगल से हुए गिरफ्तार 

चंदौली ,जनपद के थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा राजदरी देवदरी जंगल के रास्ते 36 राशि गोवंश को वध हेतु पैदल हांककर बिहार ले जाते समय बरामद किया गया है साथ ही 02 गो-तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है.


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की सख्ती से नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाई की जा रही है जिसके क्रम में नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा बुधवार को भोर के 4:10 बजे राजदरी देवदरी जंगल से क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हुए पैदल हांककर ले जाते समय 36 गोवंशो के साथ दो तस्करों संजय चौहान उर्फ पप्पू पुत्र रामसूरत चौहान नि0 ग्राम कर्माबाध थाना नौगढ़ उम्र 45 वर्ष, लोकू चौहान पुत्र राममूरत चौहान नि0 ग्राम रामपुर थाना चांद जनपद भभुआ विहार उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके आधार पर मु0अ0सं0 100/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोगो का एक सुसंगठित गिरोह है. हम सभी लोग जनपद सोनभद्र के थाना रावर्टगंज व जनपद मिर्जापुर के थाना अहरौरा के आस पास ग्रामीण क्षेत्रो से गोवंशो को सस्ते दामों पर खरीद कर जंगल के रास्ते पैदल हांककर सुकृत जंगल से राजदरी देवदरी जंगल होते हुए कोईलरवा हनुमान मंदिर गेट के पास से होते हुए बिहार प्रान्त ले जाकर ऊचे दामो पर बेच देते है और जो लाभ होता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते है। यह कार्य हमलोग अपना व अपने परिवार के आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिये करते है.

क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि दोनों गो तस्करो को मा. न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *