चतुर्भजपुर बाजार में हुई चोरी की घटना का अभी तक नही हुआ खुलासा

87a0955f2cff
बाजार में दहशत के बीच रात गुजारने को  मजबूर व्यापारी 
चन्दौली,
सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भजपुर बाजार दो दिन पूर्व बुधवार की देर रात रामज्वेलर्स आभूषण दुकान में उपरी दीवाल काटकर घुसे चोरों ने 15 हजार नकदी सहित लाखों रुपए के सोने व चादी के आभूषण चुरा लिया था। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने चोरी की तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं चोरी की घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का मौहाल व्याप्त है।

 बरठी गांव निवासी रामेश्वर सेठ की चतुर्भजपुर बाजार में रामज्वेलर्स आभूषण की दुकान है। जहां बीते बुधवार की देर रात को चोरों छत की निचली वाली दीवाल को काटकर दुकान में घुस कर आलमारी को भी किसी औजार से तोड़ दिया था। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखा 15 हजार नकदी, 3 किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के आभूषण भी चुरा ले गए।

घटना की जानकारी होने के बाद दुकानदारों की भीड़ जुट गई। चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरी की घटना का तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। वहीं सीओ राजेश राय ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर टीम गठित की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
चतुर्भुजपुर में समय से पहले खुलती देशी शराब दुकान
विभागीय लापरवाही से चतुर्भजपुर बाजार में देशी शराब की दुकान सुबह समय से पहले ही खुल जाती है। दस बजे से पहले शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। वहीं देर शाम होते ही शराब के नशे में मारपीट की भी घटना होती है। व्यापारियों ने शराब दुकान पर मनमानी दुकान खोलने पर पाबंदी लगाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *