चुनावी ड्यूटी में आये झांसी के होमगार्ड की ईलाज के दौरान मौत

बीपी लो होने पर जिला चिकित्सालय
मे कराया गया था भर्ती

चन्दौली। लोकसभा चुनाव के सातवें व अन्तिम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद झांसी से आए होमगार्ड नरेन्द्र कुमार पुत्र आनन्द सिंह उम्र 54 वर्ष बीपी लो होने के कारण ईलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। नियुक्ति जनपद व परिजनों को सूचित करते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग के प्राप्त निर्देश के क्रम में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


झांसी जनपद के ग्राम मियापुर थाना चिरगांव निवासी नरेन्द्र कुमार उत्तर प्रदेश होमगार्ड के कम्पनी चिरगांव के हैं तथा इनकी ड्यूटी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद चन्दौली के लिए लगी थी तथा जनपद झांसी चिरगांव होमगार्ड कम्पनी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के Dalmiss Sunbeam School में रूकी थी। 

दिनांक 30.05.2024 को इनकी तबीयत खराब होने पर जिला चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा था इसी दौरान आज दिनांक 31.05.2024 को प्रात: चिकित्सकों द्वारा होमगार्ड नरेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके सम्बंध में नियुक्ति जनपद व परिजनों को सूचित करते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग के प्राप्त निर्देश के क्रम में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *