जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के पीएलवी ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर किया जागृत

306b20f2c99a
चंदौली,
सकलडीहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के सचिव अपर न्यायाधीश न्यायालय चंदौली विकास वर्मा के निर्देशानुसार तहसील सकलडीहा पीएलवी इकाई द्वारा शुक्रवार को तंबाकू दिवस के अवसर पर ग्राम सभा नागेपुर में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। वहीं आगामी 13 जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया। 


फोटो: पीएलवी सकलडीहा इकाई तंबाकू दिवस पर नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित हुए 


पीएलवी के द्वारा बताया गया कि नशा हमारे समाज के लिए बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है। नशे से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। नशे की लत किसी व्यक्ति को एक बार लग जा रही है तो वह व्यक्ति चाहकर भी नहीं छोड़ पा रहा है। ऐसे में व्यक्ति के सामाजिक,आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन को नशे से बहुत ज्यादा नुकशान का सामना करना पड़ रहा है और कभी कभी जान भी गवानी पड़ रही है। जैसे गांजा,शराब ,भांग ,अफीम, बियर ,बीड़ी ,सिगरेट ,ड्रग्स इत्यादि । 

लोगों को बताया गया कि नशे के कारण लाखों लोग की मृत्यु हो रही है जिससे आप अपने परिवार में बच्चों बूढ़ों अन्य लोगों को समझाएं और नशे से दूर रखने के लिए उन्हें प्रेरित करें।इस वर्तमान समय में युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशा कर रही है। भारत में 37 करोड़ से ज्यादा लोग नशा के आदी हैं इसमें सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी है। नशा से मुक्ति दिलाने के लिए भारत सरकार ने अनेक प्रकार की योजनाओं को चलाकर युवाओं और बुजुर्गों को जागृत करने के लिए अभियान चलाया रहा है तथा जिला न्यायालय चंदौली में आगामी 13 जुलाई 2024 को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विधिक सुझाव एवं जानकारी दिया गया।

इस अभियान में उपस्थित पी एल वी धनंजय श्रीवास्तव, अवधेश कुमार यादव, चंद्रशेखर राय, खुशीहाल गुप्ता,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव एवं सुरेंद्र मिश्रा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *