दृष्टि बाधित बच्चों की सेवा परमात्मा की सबसे बड़ी सेवा है- कुंदन

6a20ff2c3e74

उपहार बांटकर मनाई दिवाली, बच्चों ने भी गले लगाया और दी शुभकामनाएं 


चन्दौली, जिले के तहसील सकलडीहा अंतर्गत खड़ेहरा गांव स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र सभागार में दृष्टिबाधित बच्चों मे मिष्ठान और उपहार बांटकर एएसडीएम कुंदर राज कपूर ने दीपावली मनाई.इस दौरान दृष्टि बाधित बच्चों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया. सडीएम के हाथों उपहार पाकर दृष्टि बाधित बच्चे भी खुशी से उछल पड़े.एसडीएम को गले लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी.

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि असहाय, पीड़ितों एवं दृष्टिबाधित बच्चों की सेवा परमात्मा की सबसे बड़ी सेवा है. लोग भौतिक सुखों की चाहत में अपने कर्तव्यों का निर्वहन भूल चुके हैं. अपने आसपास एवं एक दूसरे का सहयोग करते हुए छोटी-छोटी खुशियां एक दूसरे से साझा कर सकते हैं
 विद्यालय परिवार की तरफ से दृष्टिबाधित बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां मनाने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इस मौके पर संस्था निदेशक प्रेमचंद, प्रधानाचार्या रेखा, जया, संस्था कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *