डेढ़गांवा में हुई ट्रैक्टर के बैटरी चोरी का बारह दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

चंदौली,सकलडीहा। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी डेढ़ावल अंतर्गत डेढ़गावा गांव में विते 21 जुलाई 2024 को हुई ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ। भुक्तभोगी ने बताया कि डायल 112 पर सूचना दिया पुलिस आई उसके बाद चौकी प्रभारी को लिखित तहरीर दी है। परन्तु अभी तक इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई।



बता दें कि डेढ़गांवा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने अपने ही गांव में एक व्यक्ति के घर 21जुलाई 2024 को अपनी ट्रैक्टर खड़ी करके अपने घर चला गया। सुबह जब आया तो देखा कि ट्रैक्टर से उसकी बैटरी नदारद है।
इसपर भुक्तभोगी ने तत्काल 112नंबर को सूचना दिया। पुलिस पहुंचीं और ट्रैक्टर की फोटो खींचकर चली गई। 

उसके बाद भुक्तभोगी ने चौकी प्रभारी सुरेश प्रकाश सिंह को लिखित तहरीर देकर ट्रैक्टर की बैटरी को ढूंढ़ निकालने और बैटरी चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है। परन्तु 12 दिन बाद भी पुलिस की उदासीनता से न तो ट्रैक्टर की बैटरी मिली न ही चोरों का अभी तक पता चला।

जानें पुलिस चौकी डेढ़ावल के आसपास गांव के लोगों का क्या है कहना?

पुलिस चौकी क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों ने कहा कि चौकी प्रभारी सुरेश प्रकाश सिंह के वित्तीय कार्यकाल में धरहरा में ट्रैक्टर की टाली की चोरी, गोहदा विशनपुर पंचायत भवन में कम्प्यूटर बैटरी की चोरी, श्रेया वाटिका डेढ़गांवा में तीन ,चार मोटर साईकिल की चोरी, डेढ़ावल में अनिल मिश्रा के घर से मोटर साईकिल की चोरी, चौकी के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान से नगदी सहित शराब की चोरी, दुदौली में बिजली तार इत्यादि की हुई चोरियों में अभी तक एक चोरियों का खुलासा नहीं हुआ है। चोरों की दहशत से क्षेत्र के लोगों में काफी तनाव व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *