डीएम साहब बहरवानी गांव में दम तोड़ रहा स्वच्छ भारत अभियान

सोलर पैनल लाईटें बनी शोपीस, बजबजाती नालियां संचारी रोग को दे रही दावत
चंदौली। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के विकास खण्ड सकलडीहा अंतर्गत बहरवानी से है. जहां गांव में वैकल्पिक ऊर्जा से उर्जीकृत करने वाली नेडा योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई है.वहीं कचरे और गन्दगी एवं जलभराव से बजबजाती नालियां स्वच्छ भारत को आईना दिखा रही है.बदहाल सड़कें गढ्ढे में तब्दील होती जा रही हैं .स्वच्छ भारत अभियान की स्थिति दयनीय है.
बता दें कि सकलडीहा ब्लॉक संघ अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान के बहरवानी गांव में वैकल्पिक ऊर्जा से उर्जीकृत करने वाली नेडा योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई है. लाखों रुपए खर्च कर लगाई गई सोलर पैनल लाईटो की बैटरी और लाईट नदारद हैं. इसका ताजा प्रमाण बनवासी बस्ती के पास देखने को मिला.
स्वच्छ भारत अभियान तोड़ रहा है दम
बहरवानी गांव की सड़के बदहाल होकर गड्ढे में बदलती जा रही है. गंदगी से बजबजाती नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. गंदगी से पटी नालियां गांव की पहचान बनी हुई है. नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है. जो गांव वासियों के लिए संचारी रोग की दावत दे रही है. बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे.
लोगों का कहना है कि गांव में वोट की राजनीति चलती है. प्रधान को जो वोट करता है उसको प्रधान सर्व सुविधा देता है और जो विपक्ष को वोट किया रहता है उसको सभी सुविधाओं से वंचित रखा जाता है. चाहे वह पात्र क्यों न हों.