शिक्षकों ने बीएसए को डायरी और पेन देकर नव वर्ष की दी बधाई

पुरानी सेवा को ई सर्विस में जोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन
चंदौली। शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए विकायल भारती को बुधवार को डायरी और पेन देकर नव वर्ष की बधाई दी.साथ ही पुरानी सेवा को ई सर्विस में जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया. वहीं बीएसए ने जल्द ही समस्या निदान का आश्वासन दिया.
शिक्षामित्र से बने सहायक अध्यापको द्वारा बताया गया कि शिक्षा मित्र व सहायक अध्यापक पद पर पूर्व में किए गए सेवा का नाम मानव संपदा पोर्टल के सर्विस बुक में दर्ज नहीं है. जबकि अधिकांश शिक्षकों की पूर्व में की गई सेवा के आधार पर प्रतिवर्ष के हिसाब से कोटा देने हेतु अनुभव प्रमाण पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है.
सर्विस बुक में दर्ज न होने के कारण भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर हम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. जिसके लिए मानव संपदा पोर्टल के सर्विस बुक में पूर्व में की गई सेवा को बस्ती जनपद की भांति नाम दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया. वहीं प्रभारी बीएसए ने जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया है.
इस दौरान गिरीजेश कुमार ‘दादा’, निठोहर सत्यार्थी, बलवंत यादव, प्रमोद कुमार सिंह, सुभाष, विद्या प्रकाश विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे.