देश के जवानों के नाम समर्पित अमृत सरोवर : विधायक

66cb80c7fe5d
चन्दौली,
सकलडीहा l क्षेत्र के माटी गांव में सुभाष चंद्र बोस अमृतसर सरोवर शनिवार को विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर सरोवर का उद्धाटन किया। इस दौरान सरोवर पर पौध रोपण करते हुए ग्रामीणों को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हमारे देश के शहीदों के नाम पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री द्वारा अमृत सरोवर नाम दिया है ।

फोटो: मांटी गांव में अमृत सरोवर का उद्धाटन करते हुए विधायक सुशील सिंह व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह

 उन्होंने कहा कि यहां की जनता का मैं हमेशा आभारी रहूंगा । निर्दल विधायक भी बनाया। यहां के लोगों के लिये मेरा जब भी आवश्यकता पड़ेगा। सदैव गांव के विकास के लिये तैयार रहेगे। डाला छठ महापर्व पर सरोवर की कायाकल्प व पौध रोपण कार्यक्रम की सराहना किया।

वही हिन्दू युवा वाहिनी के नेता अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि डाला छठ महापर्व हिन्दू धर्म की सबसे लोकप्रिय पर्व है। भगवान भाष्कर का माता व बहने पूजा करती है। अंत में सभी अतिथियों ने डाला छठ महापर्व पर सभी माता और बहनों को बधाई दी।

 

 इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह प्रमुख, ओमकार नाथ सिंह, रामाश्ररे सिंह, श्याम लाल त्यागी, अशोक गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, झबलू सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *