धान की खरीदारी 80 कुंतल प्रति हेक्टेयर हो-हृदय वर्मा

5baff6601557
खरीदारी दर नहीं बढ़ने पर आंदोलन की चेतावनी, स्वामित्व योजना व अंश निर्धारण में भारी भ्रष्टाचार 

चंदौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हृदय राम वर्मा का मंगलवार को जनपद के सकलडीहा में दौरा रहा. किसानों ने सकलडीहा में उनका जोरदार स्वागत किया. तत्पश्चात बाकरपुर में किसान पंचायत में पहुंचकर किसानों की समस्या से रुबरु हुए. इस दौरान प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से किसानों की समस्या का अनदेखी न करने की मांग किया.

फोटो : बाकरपुर में किसानों के साथ राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष हृदय राम वर्मा 


भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हृदय राम वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की धान की खरीदारी एक हेक्टयर में 56 कुंतल से बढ़ाकर 80 कुंतल करे. यदि ऐसा नहीं होता है तो वह आन्दोलन करने को बाध्य होंगे. इसके साथ ही किसानों को नहर और टेल तक समय से पानी उलब्ध कराने व डीएपी, सहित किसान हित में विभिन्न योजना के तहत संचालित योजनाओं का किसानों को लाभ दिलाने की मांग किया.


स्वामित्व योजना, अंश निर्धारण में भारी भ्रष्टाचार,बैंको में किसानों के खाते से पैसे कटने का आरोप लगाया और किसानों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इसपर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से चर्चा कर इसको उजागर करना होगा. वहीं किसानों के हित में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कराने की मांग किया. वही मा.कमलापति त्रिपाठी द्वारा दी गई सौगात को बचाए रखने हेतु संघर्ष करने की बात कहा.

पीएम सम्मान निधि योजना के तहत छुटे किसानों को सम्मिलित करने व उत्पीड़न रोकने की मांग किया. इसके पूर्व सकलडीहा कैंप कार्यालय में युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल और युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान (गुड्डु) के नेतृत्व में किसानों ने मालाफूल से जोरदार स्वागत किया. अंत में किसान नेता नईबाजार के बाकरपुर गांव मे पहुंचकर किसानों की समस्या से रूबरू हुए और किसानों की सभी समस्याओ का निदान कराने का भरोशा दिया. 

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सारनाथ सिंह, दुर्गेश सिंह, अच्छे खां, गुड्डु शर्मा, अखिलेश यादव, संजय यादव, गोलू यादव , गुड्डू यादव सहित अन्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *