धीना स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव पुनः शुरू, कोरोना काल से बंद रहा

0bf4de856eb5

विधायक सुशील सिंह की पहल पर मिली मंजूरी,अप में पूर्वाह्न 8:15 व डाउन में अपराह्न 6:40 बजे होगा ठहराव, दर्जनों गांवों के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत 

चंदौली सटीक संवाद। जिले के धीना स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार से पुनः शुरू हो गया. जो कोरोना काल से बंद रहा. विधायक सुशील सिंह की पहल पर रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी. विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अप में पूर्वाह्न 8:15 व डाउन में अपराह्न 6:40 बजे ठहराव होगा ,दर्जनों गांवों के यात्रियों को आवागमन में पुनः सहूलियत मिलेगी. 

बता दें कि कोरोना काल से बंद हुई फरक्का एक्सप्रेस का आज धीना स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया. मौके पर मौजूद क्षेत्रीय यात्रियों ने विधायक के इस पहल का काफी सराहना किया.जिसके लिए यात्री काफी दिनों से मांग कर रहे थे.
विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान यह ट्रेन बंद हो गई थी. जिससे स्थानीय यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. धीना स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.
इस मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,एएसएस जाकिर हुसैन, एएसटी अनिल कुमार रजत,अवर अभियंता बीएन पाल सिगनल सकलडीहा, मृत्युंजय सिंह (दीपू), इंद्रजीत बिन्द मण्डल अध्यक्ष, परमानन्द सिंह, संजय उपाध्याय, सुनील कुमार पाण्डेय आसिफ अंसारी, मनीष सिंह प्रधान, आलोक राय मण्डल उपाध्यक्ष, हेमन्त उपाध्याय, आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *