दहेज हत्या के आरोपी मां और बेटा चढ़े पुलिस के हत्थे

4f1a1bd81b5d
चंदौली,धीना। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव से गुरुवार की सुबह 7:00 बजे पवन कुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र बिन्द 23वर्ष और बिन्दा देवी पत्नि महेन्द्र बिन्द 50वर्ष को एक महिला को दहेज के लिये प्रताड़ित करने व उसके फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने के आरोप में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।


फोटो: थाना धीना पर पुलिस टीम के साथ पवन कुमार और बिंदा देवी 


धीना थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासिनी मृतका के भाई कृपाशंकर के द्वारा थाना स्थानीय पर बुधवार को तहरीर दिया गया कि उसके ससुराल वालो द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने पर उसकी बहन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 38/2024 धारा 498ए/304-बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रमेश यादव, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, हे0का0 प्रेमनारायण, का0 विपिन यादव,का0 अंकित वर्मा,म0का0 वन्दना गौतम थाना धीना जनपद चन्दौली शामिल रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *