धरना पर दिनभर बैठने के बाद भी जिम्मेदारों के कान में जूं नहीं रेंगी: पिंटू पाल

64920609715f

एक तरफ किसानों के साथ प्रकृति खिलवाड़ कर रही है तो दूसरी ओर अधिकारी भरपूर शोषण कर रहे हैं   

चंदौली के सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर किसान नेता पिंटू पाल के नेतृत्व में यूनियन बिजली विभाग पर भारी भ्रष्टाचार और बंदरों के आतंक से ठोस समाधान के लिए सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठा है। सूचना के बावजूद पूरे दिनभर जिम्मेदारों के कान में जूं नहीं रेंगी। इनका हाल जानने तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें स्मार्ट मीटर हटाना, बिल सुधार के नाम पर धन उगाही रोकना और क्षेत्र में बंदरों के आतंक पर काबू पाना हैं। पहले महीने भर की बिल 200-300 रुपये तक आती थी, अब 15-16 हजार रुपये महीना तक पहुंच जा रही है।
बिल सुधार के लिए उपभोक्ताओं से लंबी घूस वसूली जा रही है को रोकने, घरों में सामान क्षतिग्रस्त कर रहे बंदरों को पकड़ने की मांग को लेकर अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से कई बार शिकायत की गई पर उनके द्वारा बार बार अनसुना किए जाने पर धरने पर बैठा गया है। 
आज पूरा दिन किसान यूनियन धरने पर बैठा है, पर किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगी। एक तरफ प्रकृति उनके साथ खिलवाड़ कर रही है तो दूसरी ओर अधिकारियों द्वारा उनका भरपूर शोषण किया जा रहा है। ऐसे में किसानों का भला कहीं नहीं दिख रहा है। जबकि किसान ही है जो अन्नदाता है। चेताया कि देश में दुखी किसान रहेगा तो धरती पर तूफान रहेगा।
धरना में दीनानाथ श्रीवास्तव, विजयकांत पासवान गुड्डू, राम आशीष शर्मा, जीउत पाल, विजेंद्र यादव, विवेक यादव, मुरारी यादव, निखिल यादव प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश यादव, मोहन यादव सारनाथ यादव, मुन्ना राम सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *