दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी को ट्रक ने आधा किमी घसीटा, पत्नी की मौत

1de1dc00f224
चंदौली,
सैयदराजा। कस्बा समीप हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के भभुआ कस्बे के वार्ड नंबर 23 निवासी सीताराम वर्मा अपनी पत्नी कृष्णा देवी को अपने साथ लेकर मिर्जापुर विंध्याचल माता का दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वह अपने घर भभुआ जा रहे थे।

सैयदराजा समीप हाईवे पर पहुंचे थे ही कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फस गई, लगभग आधा किलोमीटर तक ट्रक चालक बाइक को घसीटता रहा, राहत की बात यह रही की सीताराम वर्मा बाल-बाल बच गए। 
घायल पत्नी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेज दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस  ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तथा चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *