दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना नितांत आवश्यक-सुग्रीव गुप्ता

चौकी प्रभारी कमालपुर सुग्रीव गुप्ता ने कहा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डा o अनिल कुमार के निर्देश पर ब्यापारियों सँग बैठक कर प्रशासन द्वारा ब्यापारियों क़ी सहूलियत के लिए ब्यापारीयों क़ो जानकरी देते सुग्रीव गुप्ता ने कहाँ किसी प्रकार की अफवाह या अंशांति फैलाने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।
अपराध को कम करने लिए तमाम कार्य किए जा रहे है।बाजारों में अराजक तत्व या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।ताकि कोई भी समस्या आने पर उसका समय से निदान किया जा सके।
गांव मे किसी प्रकार क़ी समस्याए होने पर पुलिस को सूचना दे।दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना नितांत आवश्यक है।इससे अपराध होने पर समय से लगाम लगाया जा सकता है।
सीसीटीवी कैमरा अपराध होने में कमी लाने का काम करता है।किसी भी समस्या या दिक्कत होने पर पुलिस को जानकारी देने का काम करें। ब्यापारियों क़ो पुलिस अधीक्षक चन्दौली के यहाँ बुद्धवार क़ो मीटिंग के लिए बुलाया गया हैं जिसमे अपनी कस्बा मे ब्यापारियों क़ी समस्याओ क़ो अवगत करा सके l