एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का कैलेंडर विमोचन

चंदौली। SC/ST बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली संगठन द्वारा 2025 का वार्षिक कैलेंडर जिला संरक्षक श्रद्धेय ओमप्रकाश भारती के मुगलसराय स्थित आवास पर उन्हीं के कर कमलों से विमोचन कर जारी किया गया.
वार्षिक कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर सभी लोगों ने संगठन की मजबूती हेतु अपने अपने विचार प्रकट किए.जिलाध्यक्ष रामदिलास ने विमोचन के अवसर पर उपस्थित साथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्ञान चंद्र कांत ने किया.
इस अवसर पर ओमप्रकाश भारती, सत्य प्रकाश भारती, रामदिलास, ज्ञान चंद्र कांत, पी पी त्यागी,विनय कुमार,जितेंद्र चौधरी, उमाशंकर, सुदर्शन,सुशील कुमार, त्रिपुरारी, साधन देव, दीपक आजाद, गोविंद कुमार, जयपाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।