गांवों में चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाने की विशेष जरुरत-मिथिलेश सिंह

92f8484d8315
चन्दौली,
सकलडीहा l शीतलहर व गलन भरी ठण्ड से दिनोंदिन गिरते तापमान नें मजदूरों और फटेहाल गरीबों को हिला कर रख दिया है। चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह नें सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा से गांवों के चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने का 05 जनवरी 2024 शुक्रवार को मांग पत्र दिया l वहीं एसडीएम नें अलाव जलवाने का आश्वासन दिया l परन्तु अभी तक यह आश्वासन झूठा साबित दिख रहा है l
किसान नेता मिथिलेश सिंह ऊर्फ मनमन सिंह नें बताया कि शीतलहर भरी ठण्ड से दिनोदिन तापमान निचे गिरता जा रहा है और खेती किसानी के सीजन में मजदूरों और फटेहाल गरीबों को ठंड ने हिला कर रख दिया है। इसके बाद भी ठंड में घर से निकलना भूख मिटाने की मजबूरी बन गई है। वे सुबह होते ही कंपकंपाती ठंड में काम की तलाश में निकल पड़ते हैं और देर शाम तक घर वापस लौटतें है,फिर भी उनके लिए ठंड से बचने के लिए चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
तहसील प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। इसके अलावा गरीबो के बीच कंबल वितरण कराने की भी मांग की है। जिसपर एसडीएम अनुपम मिश्रा नें आश्वासन दिया कि जल्द हीं गांव गांव में चिन्हित चौक चौराहों पर अलाव जलवाया जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *