गौ-तस्करी के खिलाफ चकिया पुलिस का कड़ा प्रहार, 50 हजार का इनामी अपराधी धराया

2913b35138f5
चन्दौली की चकिया पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त रंजीत को ग्राम अमरा दक्षिणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार था।



पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त रंजीत पुत्र लालबहादुर राजभर है, जिसका स्थायी पता हीरापुर (गोरही), थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर और वर्तमान पता मिल्कीपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी बताया गया है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0-179/2025 दर्ज था। गिरफ्तारी 5 मई 2026 को शाम 7 बजे उस समय की गई, जब चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त चकिया क्षेत्र से होते हुए चन्दौली की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 10 फरवरी 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल सूरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल हरिओम पाल और रिक्रूट कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *