गावों में विकास कार्यो को गति देने को प्रस्ताव और बजट का अनुमोदन होगा

सांसद विधायक सहित जिलास्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद, क्षेत्र और ग्राम पंचायत की मिनी सदन में बुलाई गई बैठक
चंदौली, 14 फरवरी। जिले के सकलडीहा ब्लॉक में प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र और ग्राम पंचायत में विकास कार्यो को गति देने के लिये मिनी सदन की बैठक शनिवार को बुलायी गयी है. बैठक में सांसद और विधायक सहित तहसील से लेकर जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, एनआरएलएम सहित विभिन्न बिंदूओं पर प्रस्ताव लिया जायेगा और बजट का अनुमोदन किया जायेगा.
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गांवों में विकास कार्यो को गति देने के लिये मिनी सदन की बैठक बुलाई गई है. बैठक में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, पेयजल योजना, राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो, परिवार कल्याण, अल्प बचत, नहर बंधी ड्रेन सिल्ट सफाई कार्य के अलावा राज्यवित्त और केन्द्रीय वित्त मनरेगा के वास्तविक कार्ययोजना, एसबीएम योजना, गोआश्रय स्थल सहित अन्य प्रस्तावित बिंदूओं पर प्रस्ताव लिया जायेगा और बजट का अनुमोदन किया जायेगा.
बैठक में सम्मिलित होने के लिए सांसद, विधायक, पंचायत और स्नातक शिक्षक जनप्रतिनिधियों को सूचित किया गया है. ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से बैठक को लेकर अधिकारियों की ओर से तैयारी पूरी करा ली गई है. इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, एकाउंटेंड विजय शंकर सहित अन्य मौजूद रहे।