गावों में विकास को गति देने के लिए सरकार कटिबद्ध : के.के.सिंह

6ef63517f07b
चन्दौली,
सकलडीहा l शासन के दिशा निर्देश के क्रम मे ग्राम पंचायत गंज ख़्वाजा और सराय पकवान मे शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह की अध्यक्षता मे किया गया l ग्राम चौपाल मे शासन द्वारा संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई l आई सी डी एस विभाग द्वारा 2 महिलाओ की गोद भराई और 2 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया l 


फोटो: गंज ख्वाजा मे जन चौपाल को सम्बोधित करते बीडीओ के के सिंह


 ग्राम चौपालों में बीडीओ के.के.सिंह ने कहा गावों में विकास को गति देने के लिए सरकार कटिबद्ध है और विकसित भारत को बनाने के लिए गांव के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रही है l वहीं ग्रामीणों के साथ आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, कृषि और कृषि संरक्षण, प्राकृतिक और जैविक खेती और हर घर नल जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा किया। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग, क़ृषि विभाग, एन आर एल एम, आई सी डी एस, समाज कल्याण और अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगा कर अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी दी गई l


 

कार्यक्रम मे खण्ड विकास अधिकारी, ए पी ओ अभिनव पाण्डेय, प्रधान सराय दुर्गा पाण्डेय,प्रधान गंज ख़्वाजा पवन कुमार,प्रमोद पाण्डेय, सचिव प्रिया मौर्या, पवन दूबे, मुख्य सेविका, स्वास्थ्य विभाग की सी यच ओ, आंगन बाड़ी कार्यकर्ती ,समूह की महिलाओ सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *