हवाला के चालीस लाख रूपये के साथ एक पकड़ाया

03daa3bbc824
रुपये बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चन्दौली,
डीडीयू नगर । राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को हवाला के चालीस लाख रुपये के साथ पकड़ा है। रुपये और हवाला कारोबारी को वाराणसी से आए इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगी।जीआरपी के सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने प्रेसवार्ता में कहीं।



सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ दिलदारनगर के निरीक्षक बाल गंगाधर के नेतृत्व में दिलदारनगर चौकी के प्रभारी रावेन्द्र कुमार मिश्र और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी।

इसी बीच रविवार की देर रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पिट्ठू बैंग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 40 लाख रुपये मिला। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम इंद्रचंद्र शर्मा निवासी तेजरासर बिकानेर हाल पता एग्जीविशन रोड गांधी मैदान के पास पटना बिहार बताया।वह रुपयों के संबंध में कोई कागतात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि यह पैसा हवाला कारोबार का है।

 इसे दिलदारनगर से पटना ले जाना था। जीआरपी ने रुपये बरामद कर इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया। सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने रुपये बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *