इफको द्वारा कृषक जागरूकता आयोजन

f6c33f5de8c0

इफको उत्पादों और बीज पर जानकारी, रासायनिक एवं जैविक उर्वरकों का प्रयोग 

धानापुर ,(चंदौली)। शिवनंदन फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के तत्वावधान में किसान बाजार धानापुर पर इफको द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो: किसानों को जानकारी देते वैज्ञानिक 

 कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी, मृदा वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह, वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह तथा इफको फील्ड ऑफिसर श्री मयंक सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री मयंक सिंह ने किसानों को इफको उत्पादों के महत्व और रबी फसलों में बीज उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को रासायनिक एवं जैविक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की सलाह दी।
डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों, खेत प्रदर्शन कार्यक्रमों और नवीन कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. चंदन सिंह ने किसानों को दलहन-तिलहन फसलों की खेती, फसलों में लगने वाले रोगों के निदान, समय से बुआई, मिट्टी परीक्षण के लाभ तथा पशुपालन से जुड़ी प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कंपनी निदेशक रमेश सिंह ने कहा कि “अगर किसी किसान के पास जमीन कम है तो वह धान-गेहूं खरीद सकता है, लेकिन बाजार से खरीदे जाने वाले तेल में शुद्धता का अभाव है। आज तेल की खपत प्रति व्यक्ति साढ़े तीन लीटर से बढ़कर साढ़े इक्कीस लीटर हो गई है, जिसमें करीब साठ प्रतिशत तेल मिलावटी होता है — यही हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है।”
कार्यक्रम के अंत में निदेशक ओमप्रकाश सिंह ने आए हुए अतिथियों एवं किसानों का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिनमें सुजीत कुमार सिंह, राजवंश सिंह, रमेश सिंह, नगीना यादव, विवेक सिंह, राजेंद्र सिंह, विवेक कुमार यादव, उपेंद्र सिंह, हरिलाल बिंद, रामवध पाल, उमेश पाल, अनिरुद्ध दुबे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *