इग्नू में प्रवेश लेकर सवारें अपना भाग्य : निदेशक

इग्नू शिक्षा के साथ रोजागार का दिलाता है अवसर, इग्नू अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय है इसकी डिग्री पूरे विश्व में मान्य है।
चंदौली, 6अगस्त। जिले के सकलडीहा पीजी कालेज में इग्नू अध्ययन केंद्र 48047 पर मंगलवार को एक दिवसीय प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी क्षेत्रीय निदेशक इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय ने कहा कि इग्नू में कई रोजगार परक कार्यक्रम चल रहे है। इसमें प्रवेश लेकर छात्र अपना भविष्य सवार सकते हैं। वह उत्कृष्ट पाठ्यक्रम है और भविष्य में प्रतियोगिकी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी होता है।
फोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज में संचालित इग्न अध्ययन केन्द्र का निरीक्षण करते निदेशक डा. उपेन्द्र नभ त्रिपाठी व प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय
क्षेत्रीय सहायक निदेशक डॉ संजय कुमार ने कहा कि इग्नू एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी डिग्री की मान्यता पूरे विश्व में है। इग्नू से जुड़ना विद्यार्थी के लिए गर्व की बात होती है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि इग्नू में विभिन्न प्रकार के रोजगार परक पाठ्यक्रम चल रहे है। जिसमे महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं रेगुलर कोर्स के साथ-साथ रोजगार परक पाठ्यक्रम में भी प्रवेश ले सकती।
इस दौरान लाइब्रेरी साइंस के प्रवक्ता अजय कुमार यादव,डॉक्टर इंद्रजीत सिंह,मनोज पांडेय,डॉ प्रमोद पांडेय, लिपिक धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वय प्रोफेसर शमीम राइन ने किया।