रेल बजट मे यूपी को क्या मिला, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

9996f150b53d
रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
डीडीयू नगर। आम बजट 2024 आने के उपरांत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट में रेल संबंधी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर से महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल वीडियो लिंक के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े रहे।


फोटो : वीडियो लिंक के माध्यम से रेल बजट पर चर्चा करते रेल मंत्री

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो लिंक के माध्यम से डीडीयू मंडल मुख्यालय पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार , वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) वारीज नयन , वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर सुनील कुमार यादव, डीसीएम दीपक कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों द्वारा हिस्सा लिया गया।

 बताया कि इस बजट में वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश में रेल विकास हेतु 19575 करोड रुपए, बिहार में 10032 करोड रुपए तथा झारखंड में 7234 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं।

1. 03 बडे़ रेल काॅरिडोर शुरू किये जायेंगें। इन नये रेल काॅरिडोर से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।मालभाड़ा काॅरिडोर का निर्माण किया जायेगा। मालभाड़ा दर में कमी आयेगी तथा रेल गति बढ़ेगी साथ ही अन्य उपलब्धियों को बताया गया।

2. पीएम गतिशक्ति योजनाओं को बढ़ावा।

3. यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार का लक्ष्य।

4. 41 हजार रेल कोचों को वंदे भारत मानक के अनुसार तैयार किये जायेंगे।

5. यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।

6. रेलवे-समुद्र मार्ग को जोड़ने पर जोर दिया जायेगा।

7. मेट्रो रेल का विस्तार कुछ नये शहरों तक किया जायेगा।

8. इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11 प्रतिशत अधिक खर्च किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *