जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

2d29f2ed6826
सभी पैरामीटर पर कार्यशैली में सुधार लाते हुवे बेहतर कार्य करें- जिलाधिकारी
चंदौली। दिनांक 22 जनवरी 2025 को शाम जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई उसमें बेहतर सुधार लाते हुए किया जाय।जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को ट्रेक करने व संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डेन कार्ड जारी करने की प्रगति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक जांच कराने और चिन्हित मरीजों का निक्षय मित्रो का चिन्हांकन कर समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर चिन्हित मरीजों से प्रत्येक दिन नियमित बातचीत करने के निर्देश दिए गए। 
आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान को समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। जिले में एंबुलेंस सेवाओं 108 व 102 की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मरीज व परिजनों के कॉल की समय सीमा पर प्रतिक्रिया देते हुये जल्द से जल्द चिकित्सीय सुविधा का लाभ प्रदान कराएं।
 उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन,नियमित टीकाकरण तथा अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन का नियमित कार्यक्रम कराते हुवे आम जनमानस को लाभान्वित करे।जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या ना उत्पन्न हो चिकित्सक अपने समय पर अस्पताल में मौजूद होकर इलाज करें। 
शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी पूर्ण लाभ पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। 
बैठक के दौरान पी०एच०सी पराहुपुर तथा महमूदपुर अनेक पैरामीटरों में खराब प्रदर्शन प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुवे दोनों पी०एच०सी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ( MOIC )की पांच दिनों में जांच करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया। उन्होंने ने कहा कि अगर जांच में पाया जाता है कि इनके द्वारा कार्यों में रुचि नहीं ली जाती है तो तत्काल इनको हटा के अन्य किसी जिम्मेदार डॉक्टर की नियुक्ति की जाय। 
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य सोसायटी के पैरामीटर में 50% से कम रैंकिंग वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एन आर सी प्रोग्रेस रिपोर्ट में खराब प्रगति प्राप्त होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को फटकार लगाते हुवे कार्यशैली में सुधार लाते हुवे प्रगति ठीक करने हो कहा। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक तक सभी लोग शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर ले वर्ना कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिसके जिम्मेदार ओ खुद होंगे।
योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा
बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के आधार पर हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत, पीएमएमवीवाई, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई। 
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त सीएचसी/पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *