जल ही जीवन है, इकट्ठा करें और बर्बाद होने से बचाऐं-विनोद पाण्डेय

चंदौली। विश्व जल दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय दुलहीपुर विकासखंड नियमताबाद चन्दौली में आज शनिवार को विनोद कुमार पाण्डेय (सदस्य)जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद, चंदौली द्वारा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जागरूकता कार्यक्रम में श्री पाण्डेय द्वारा उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए जल शपथ दिलाते हुए जागरूकता रैली निकाली गयी. श्री पाण्डेय द्वारा अपने उद्बोधन में जल संरक्षण एवं उसके प्रबंधन को अपनी दिन चर्या में सम्मिलित करने हेतु अनुरोध किया.
जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा पूनम सिंह, नयनज्योति सिंह, शिवानी जायसवाल, सोनी सिंह, शिप्रा मिश्रा, ममता गुप्ता, शशि गुप्ता, श्रेया, गंगाधरी देवी, अशोक कुमार, आशा देवी, अंजू देवी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।