जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

72969fa96b07
शिकायतों का गुणवक्ता के साथ निस्तारित करने व न्याय दिलाने के लिए संबंधित थाना व कोतवाली प्रभारियों को दिया गया निर्देश

चन्दौली । रोजाना की भांति मंगलवार को भी जनपद के मुख्यालय स्थित कार्यालय में विभिन्न थाना व कोतवाली क्षेत्रो से आये हुये फरियादियों की जनसुनवाई करते हुए शिकायतो को सुना गया तथा गुणवक्ता के साथ निस्तारित हेतु संबंधित थाना व कोतवाली प्रभारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गए।


फोटो : जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए डॉ. अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चंदौली 


प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में मंगलवार को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें पारिवारिक सम्बंधी विवाद 02, भूमि विवाद सम्बंधी 06,साइबर सम्बंधी 04 एवं अन्य 17 शिकायतें प्राप्त हुई।

 शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *