जर्जर पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत,जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

7f7049bdfc40
चन्दौली,
धानापुर l विकास खण्ड के गुरेहू अमरा बर्दीसांडा मार्ग पर बनी टेढ़ी जर्जर पुलिया दुर्घटना को दावत दे रही है l पीएमजेएसवाई द्वारा सड़क तो बनवा दिया गया लेकिन टेढ़ी जर्जर पुलिया को जस का तस छोड़ दिया गया है l जिससे आयेदिन राहगीर गीरकर चोटिल हो रहें है l

किसान नेता मनमन सिंह नें बताया कि दर्जनों गावों को जोड़ने वाली उक्त पुलिया से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या मे राहगीर सहित सुबह शाम स्कूली बसों का आना जाना लगा रहता है l इस पुलिया पर कभी न कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है l जिसको लेकर कई बार उच्चाधिकारियो से अवगत कराया गया है l परन्तु आज तक इस पुलिया का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया l आज टेढ़ी पुलिया पूरी तरह से छत्तीग्रस्त है और उसकी दोनों तरफ की मुरेर (दीवार) भी गीर चुकी है l आयेदिन राहगीर गीरकर चोटिल हो रहें है l

 जिलाधिकारी चन्दौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द ही गुरेहू अमरा मार्ग पर बनी टेढ़ी जर्जर पुलिया की मरम्मत और दोनों तरफ की मुरेर (दीवार) बनवाने की मांग किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *