कंपोजिट विद्यालय तेनुवट पर प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन

c6e9fa5ff032
प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने से छात्रों का सामाजिक, सांस्कृतिक, और शैक्षिक दृष्टिकोण समृद्ध होता हैं- प्राचार्य विकायल भारती 

चंदौली।  खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के विकास खण्ड सकलडीहा अंर्तगत ग्राम सभा तेनुवट से है जहां पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तेनुवट में प्रधानाध्यापक फाफा साहब भारती की अध्यक्षता में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया.

फोटो : डायट प्राचार्य विकायल भारती को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते प्रधानाध्यापक फाफासाहब भारती 

कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम मुख्य अतिथि बीएसए एवं डायट प्राचार्य विकायल भारती व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय का प्रधानाध्यापक फाफा साहब भारती द्वारा स्वागत कर किया गया. तत्पश्चात विद्यालय के उपस्थित बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भारती ने कहा कि ऐसे ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन विद्यालयों में जरूर होने चाहिए. क्योंकि छात्रों को अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है जिससे छात्रों का सामाजिक, सांस्कृतिक, और शैक्षिक दृष्टिकोण समृद्ध होता हैं. खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से छात्रों के अंदर जो एक्स्ट्रा एक्टिविटी है. वह निकल कर बाहर आती है और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सकलडीहा जय नारायण यादव, अशोक सिंह, चन्द्र कांत सिंह, परमानंद शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रभात पटेल, अरुण कुमार रत्नाकर, हिमांशु पाण्डेय, चंद्रधर दीक्षित, जरीना खातून ,जमीला खातून, जानकी, मोनिका, ताहिरा, सुमन दीक्षित, मीनू, शिफा शाहीन, मनोज ,ग्राम प्रधान राकेश यादव, एसएमसी अध्यक्ष राम लच्छन यादव, बृजेश, विमला, पिंकी, रामबाबू, भूतपूर्व ग्राम प्रधान डब्बू दीक्षित  अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *