केशव प्रसाद मौर्य ने संस्कृति और आध्यात्म की वंदना की

9b57070afe01
प्रयागराज, 26 जनवरी 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ नगर में परम पूज्य संतों और महामंडलेश्वरों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने संतों से संवाद करते हुए भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक समरसता में उनके योगदान की सराहना की और महाकुंभ मेले में उनकी उपस्थिति को आध्यात्मिकता का केंद्र बिंदु बताया.

फोटो : संतो का आशीर्वाद लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य 

श्री मौर्य सर्वप्रथम परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री नामदेव दास त्यागी जी महाराज (कंप्यूटर बाबा) के आश्रम पहुंचे. वहां उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है. महाकुंभ जैसे दिव्य आयोजन में संतों की उपस्थिति इसे और अधिक पवित्र और प्रभावशाली बनाती है.
इसके पश्चात, उप मुख्यमंत्री ने जूना अखाड़ा स्थित आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज के आश्रम का दौरा किया. उन्होंने श्री अवधेशानंद जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा करते हुए कहा कि आपका मार्गदर्शन भारतीय संस्कृति और समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
भेंट के दौरान संतों ने उप मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए महाकुंभ के आयोजन और उसमें सरकार की भागीदारी की सराहना की. श्री मौर्य ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *