खेलकूद प्रतियोगी युवाओं को सरकार करेगी सम्मानित-जयनाथ मिश्रा

bf1fa8eefff0
सकलडीहा इंटर कॉलेज में दो दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालक बालिका सहित डेढ़ दर्जन टीम ने किया प्रतिभाग

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चंदौली,
सकलडीहा l भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा चंदौली द्वारा सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई । कबड्डी प्रतियोगिता में डेढ़ दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयनाथ मिश्रा काशी क्षेत्र महामंत्री ने कहा कि पूरे देश में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार युवाओं का सम्मान करेंगी।

 खेलो इंडिया योजना जिसे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा अपने पांच ऐसे कार्यक्षेत्रों के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है ।जो ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में खेलों को बढ़ावा देते हैं। वही भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि खेल से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है। खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए।

फोटो: सकलडीहा इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य नेता

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अजीत पाठक, मनोज उपाध्याय, रंजय पाण्डेय, भगवान दास राम,अरुण मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय, मंटू पाण्डेय, मुरली राजभर, अशोक सिंह, धनंजय सिंह, राकेश राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *