खेलने से समावेशिता और विविधता को बढ़ावा मिलता है- राजेश यादव

बाबतपुर ने करी को 3-0 से हराया
चंदौली, धानापुर। शमीम स्पोर्टिंग क्लब धराव द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को बाबतपुर वाराणसी बनाम करी चंदौली के बीच खेला गया. जिसमें बाबतपुर ने करी को 3- 0 से हराया. मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने टीम को जीत दिला दी.
90 मिनट के खेल में बाबतपुर वाराणसी की टीम शुरू से ही करी के टीम पर दबाव बनाए हुई थी. आपसी तालमेल और बढ़िया खेल प्रदर्शन से बाबतपुर ने लगातार तीन गोल कर अपने टीम को जीत दिला दिया.
श्री यादव ने कहा कि खेल को आपसी सौहार्द से खेलना चाहिए. खेल में हार और जीत लगी रहती है. हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करनी चाहिए. खेल भावना से खेलने से समावेशिता और विविधता को बढ़ावा मिलता है.
इस दौरान मुख्य रूप से अनिल यादव (कृष्णा), विक्कू यादव अफजल खान, नूर अख्तर अली, कासिम, राजू, जितेंद्र, राजा, मतलूब, हकीमुल्लाह शाकिर अली उपस्थित रहे.