संघर्ष करने वालों के कदमों मे जहान होता है- मनीषा सिंह

चंदौली, धानापुर। क्षेत्र के गुरेहुँ में महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह आयोजित की गई. इस दौरान वक्ताओं ने विस्तार से उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनाथ राजभर सूरदास और संचालन जिलाध्यक्ष सुभासपा आनंद राजभर ने किया.
फोटो : गुरेहु में महाराजा सुहेलदेव जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मनीषा सिंह
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनीषा सिंह ने कहा कि संघर्ष करने वालों के कदमों में जहान होता है. महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच के युद्ध में ग़ज़नवी सेनापति गाजी सैयद सालार मसूद को मात दी और मार डाला. उन्हें सालार मसूद के कमांडर सैयद इब्राहिम ने मार डाला था. सुहेलदेव भारत के श्रावस्ती शहर के एक प्रसिद्ध राजा थे.
विशिष्ट अतिथि डॉ रमेश कुमार भारती ने कहा कि देश की छवि को कायम रखने और आततायियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले बीर पुरोधाओं के जीवन संघर्षों उनके बलिदान और उनके गौरव गाथा से युवा पीढ़ी को सीख लेने और उनके पग चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है. तभी उनका आदर्श और जमीर जीवित रहेगा और देश की विविधता एकता अक्षुण्य बनी रहेगी. वही हम सभी को देश को सास्वत दिशा देने में सहभागी बनने की प्रेरणा मिलेगी.
वहीं विशिष्ट अतिथि संजीव सिंह ने बताया कि चक्रवर्ती राजा सुहेलदेव की तरह हर व्यक्ति को देश के प्रति वफादार और सजग प्रहरी होना चाहिए. जिस दिन व्यक्ति स्वयं का नेतृत्व कर्ता बन जायेगा उसको शासक बनने के लिए कोई रोक नहीं सकता.
इस दौरान ग्राम प्रधान विकास राजभर, हरिकीर्तन राजभर, महेंद्र राजभर, भाईलाल राजभर, राहुल राजभर, व्यास सूरदास, अरुण, रामप्रवेश, अजय आलोक, हीरा, जगरोपन, अवनीश पाण्डेय, मुन्नी देवी, सरिता देवी, पप्पू , रतन, राकेश सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुष एवं बच्चों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया।