खनन माफिया के खिलाफ धरने पर बैठा लेखपाल संघ

40f76bae138b
खनन रोकने पर दी थी धमकी, नहीं लिखी गई एफआईआर 

चंदौली, सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली के तहसील सकलडीहा से है. जहां क्षेत्र के इकबालपुर में अवैध खनन रोकने गए लेखपाल के साथ खनन माफिया ने दुर्व्यवहार किया. दूसरे दिन फोन पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी तक दे दिया. क्षुब्ध लेखपाल ने पुलिस प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. कोई सुनवाई नहीं होने पर उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर धरने पर बैठ गया लेखपाल संघ. चेताया कि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. लेखपालों के धरना प्रदर्शन से पूरे दिन फरियादी परेशान रहे.

फोटो : तहसील सकलडीहा में धरना प्रदर्शन करता लेखपाल संघ 

लेखपाल संघ का आरोप है कि बीते 15 मई को इकबालपुर में खनन हो रहा था. इसकी सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल विजय जायसवाल ने जाकर खनन रोक दिया. 16 मई को लेखपाल के नंबर पर फोन आता है, और फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. 
इसपर लेखपाल विजय ने लेखपाल संघ में घटना के बाबत विस्तार से जानकारी दी. इसकी जानकारी होने पर लेखपाल संघ धानापुर थाना पहुचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दिया. इसके साथ ही सीओ कार्यालय पहुंचकर लेखपाल संघ ने कार्रवाई की मांग उठाया.
लेखपालों का कहना है कि इसके बाद भी आजतक उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही हुआ. जिससे आंदोलन का सहारा लेना पड़ा. तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने कहा कि जबतक मुकदमा दर्ज नही होगा तबतक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा. 

धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अरुण अवस्थी, चंदन यादव, विजय जायसवाल, अनिल कुमार राय, कर्मजीत, संजय पचौरी, रामबली, प्रवीण आनंद, श्वेतिमा सिंह, आशा सिन्हा, सुमन यादव, शशीकला, रविशंकर राय, अनिल कुमार, रंजना सिंह, बन्दना सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *