बकरीद पर प्रतिबंधित पशु की नहीं होगी कुर्बानी: सीओ रघुराज

0b7621bb3a0a
शांति व्यस्था में खलल डालने वालों पर सख्ती,मस्जिद और ईदगाह में ही होगी नमाज
चंदौली, सटीक संवाद।  जिले के सकलडीहा कोतवाली में मंगलवार की देर शाम बकरीद त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक बुलाई गई. बैठक में जनप्रतिनिधि से लेकर हिंदू मुस्लिम दोनों संप्रदायों के लोग उपस्थित रहे.

फोटो: कोतवाली में सीओ रघुराज और नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल निर्देशित करते हुए

सीओ रघुराज ने हर गांव से आए धर्मगुरुओं से विवाद के बारे में जानकरीं ली और अपने निर्देशन में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नही होगी. प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नही होगी.मस्जिद और ईदगाह में ही नमाज होगी.सख्या बढ़ने पर बारी-बारी से नमाज पढ़े. पारंपरिक व्यवस्था ही चलेगी. कोई नई परम्परा की शुरुआत नही होगी. जानवर के अवशेष सड़क या सार्वजनिक स्थान पर नही फेकना है. अवांछनीय तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.शांति व्यस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. सोशल मीडिया से भी लोगी को सावधान रहने की नसीहत दी.
इस दौरान नायब तहदीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला, कोतवाल हरिनारायण पटेल, विजय राज, वरुणेंद्र राय, विरेन्द्र शर्मा, गोपाल तिवारी, प्रधान अर्जुन मौर्य, आशुतोष सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी, जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *