खुले में ना हो कोई कुर्बानी : जिलाधिकारी

abedff105082
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। फिजा बिगाड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी

चन्दौली। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में जिलाधिकारी निखिल टी.फूंडे की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के प्रारंभ में डीएम ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया. साथ ही हर वर्ष की तरह आपसी भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की।


फोटो: शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में विभिन्न धर्मगुरुओं संग बैठक करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक 


जिलाधिकारी निखिल टी.फूंडे ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिद, नमाज स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें, जलापूर्ति की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

 कुर्बानी के पश्चात अवशेष को उचित स्थान पर पर्याप्त संख्या में गहरा गड्डा खुदवाकर उसमें ब्लीचिंग, नमक तथा चूना डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए।उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। इसके अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें तथा त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समस्त थाना अध्यक्ष अवशेषों के निस्तारण चिन्हित स्थान का भी निरीक्षण कर लें। इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। ताकि कोई फिजा बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जिलाधिकारी निखिल टी.फूंडे, डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली अ0पु0अधी0 सदर एसडीएम पीडीडीयू नगर सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं धर्मगुरुओं तथा जनपद के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *