किसान आन्दोलन में भाग लेने को किसान नेताओं ने मांगा लोगों का समर्थन

5806007e395d
चंदौली l धानापुर क्षेत्र के ग्रामसभा प्रहलादपुर, अटौली, मनीपट्टी, गुरैनी गावों में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी मनमन सिंह सहित अनेकों किसानों ने दिल्ली में किसानों के आन्दोलन के समर्थन में सम्बल प्रदान करने हेतु शामिल होंने के लिए लोगों से समर्थन मांगा l वहीं लोगों ने तन मन और धन से समर्थन देने और किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आश्वासन दिया l
श्री सिंह ने बताया कि केंद्र की सरकार किसानों के विरुद्ध कानून लाकर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है और तानाशाह रवैया अपनाकर अन्न दाताओं को कुचल रही है l लाचार विवश किसान दिल्ली मे आन्दोलन करने को अपनी मांगें मनवाने के लिए बाध्य हो गए हैं, जिसको मजबूती और समर्थन देने के लिए हम लोग गांव गांव घूमकर लोगों का समर्थन मांग रहे हैं l
समर्थन मांगने के दौरान प्रहलादपुर मे ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह पिंटू, गुरैनी में ग्राम प्रधान गुडडू यादव और मनीपट्टी में ग्राम प्रधान भरत यादव से मिलकर समर्थन की बात कही गई जिसपर उन लोगों ने पुरजोर समर्थन देने का आश्वासन दिया l
इस दौरान शेषनाथ यादव जिलाध्यक्ष चंदौली, रामशीष शर्मा जिला महासचिव व मनीष तिवारी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *