कमालपुर दंगल कमेटी के अध्यक्ष बने नीरज अग्रहरि तो महामंत्री शिवजी वर्मा

आगामी 13 अक्तूबर को कमालपुर में होगा विराट कुश्ती दंगल
सैकड़ों साल से दशहरा के दूसरे दिन होता चला आ रहा है कुश्ती दंगल
चंदौली,कमालपुर । कस्बा स्थित इमामबाड़ा के समीप बुधवार को देर शाम दंगल कमेटी की बैठक व्यवस्थापक पूर्व प्रधान दयाराम यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी दिनों 13 अक्तूबर को होने वाले विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता पर विचार विमर्श किया गया।वही इस बार दंगल को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से नीरज अग्रहरि पत्रकार को अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। तत्पश्चात चयनित सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
सैकड़ों सालों से कमालपुर कस्बा स्थित इमामबाड़ा परिसर में दशहरा के दूसरे दिन विराट कुश्ती का आयोजन होता है । कमालपुर कस्बे में सैकड़ों वर्षों से रामलीला व दशहरे के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय इण्टर कालेज के मैदान में मेला व दूसरे दिन व्यापारियों व दंगल कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में विराट कुश्ती दंगल कराया जाता है। जिसमें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पहलवान व रेलवे डीएलडब्लू के नामी गिरामी पहलवान प्रतिभाग करते है।
इस बार दंगल कमेटी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया । इसमें अध्यक्ष नीरज अग्रहरि पत्रकार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार व सत्यनारायण मोदनवाल, महामंत्री शिवजी वर्मा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, मंत्री मनोज अग्रहरि व सोनू यादव, संरक्षक राजीव अग्रहरि, व्यवस्थापक पूर्व प्रधान दयाराम यादव को बनाया गया। इस दौरान चयनित सभी पदाधिकारियों को कमेटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मदन मोहन रस्तोगी, मनोज यादव, गणेश अग्रहरि, पीयूष यादव, सोनू गुप्ता, भरत रस्तोगी, बिनोद जायसवाल, विकास गुप्ता, विपिन रस्तोगी, अशोक अग्रहरि, पप्पू अली, इमरान अली सहित अन्य मौजूद रहे।