लाखों की शराब की खेप संग छ गिरफ्तार

e6075ee188c2
चंदौली,अलीनगर। पुलिस टीम व सर्विलांस टीम द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एफएसटी टीम के साथ पचफेडवा रिंग रोड के पास हाइवे पर सघन चेकिंग के दौरान 02 पिकअप में कुल 1152 बोतल (प्रत्येक बोतल में 750 मिली.)में 864 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 06 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत उ0प्र0 में लगभग 8.70 लाख रूपये व बिहार राज्य में लगभग 18 लाख बताई जा रही है।



निरीक्षक अपराध रमेश कुमार यादव, एफ.एस.टी.प्रभारी अमित कुमार,ए.डी.ओ.(मजिस्ट्रेट), सर्विलांस टीम व चौकी प्रभारी लौदा उ0नि0 जितेन्द्र कुमार उपाध्याय,चौकी प्रभारी आलूमिल उ0नि0 राजेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर संयुक्त रूप से पचफेडवा रिंग रोड के पास हाइवे पर कतार लगे वाहनों की चेकिंग के दौरान दो पिकअप योद्धा वाहन नं0 की तलाशी के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद की गई।

 वहीं मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें कुन्दन महतो पुत्र अरूण प्रसाद निवासी कस्तूरी बीघा थाना काशीचक जनपद नेवादा बिहार,सोलू कुमार रावत पुत्र धर्मेन्द्र रावत निवासी सोनसा थाना रहुई जनपद नालन्दा बिहार,अभिषेक कुमार पुत्र मदन प्रसाद निवासी महदेव बीघा थाना काशी चक जिला नेवादा बिहार,चीकू कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जंगली बीघा थाना कशोर जनपद शेखपुरा बिहार,राजेश कुमार भूपेन्द्र प्रसाद निवासी मधेपुर थाना काशीचक जिला नेवादा बिहार,शुभम प्रसाद पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी मधेपुर थाना काशीचक जिला नेवादा बिहार निवासी बताए जाते हैं।

जिन पर पुलिस संबंधीत धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बिहार में शराब पर पाबन्दी है। इसलिए हरियाणा राज्य से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर उंचे दामो पर बेचते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस व सर्विलांस टीम में एफ.एस.टी. प्रभारी-अमित कुमार, ए.डी.ओ.(मजिस्ट्रेट) हरिनरायण पटेल प्रभारी निरीक्षक स्वाट/सर्विलांस टीम, रमेश कुमार यादव निरीक्षक अपराध थाना अलीनगर चौकी प्रभारी लौदा उ0नि0जितेन्द्र कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी आलूमिल उ0नि0 राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *