लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,

बलुआ थाना प्रभारी पर खनन माफिया को बचाने का लगाया आरोप 

कहा खनन माफिया पर मुकदमा दर्ज नही हुआ तो कार्य बहिष्कार कर करेंगे आंदोलन

चंदौली,सकलडीहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील ईकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेखपाल संघ ने बलुआ थाना प्रभारी पर खनन माफिया को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि खनन माफिया ने लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसकी शिकायत थानाध्यक्ष से की गई।लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया। खनन माफियाओं और पुलिस की मिली भगत का आरोप लगाया।

लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह ने बताया कि बीते 1 अक्तूबर को चहनिया क्षेत्र के डेरवा खुर्द गांव में खनन की शिकायत मिली थी। जिसपर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके का निरीक्षण करने के लिए भेजा। लेखपाल जैसे ही मौके पर पहुचे तभी जेसीबी संचालक ने उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। कुछ लोगो के बीच बचाव करने पर क्षेत्रीय लेखपाल किसी तरह निकलकर कर एसडीएम को सूचना दिए।और उनके निर्देश पर बलुआ थाना मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिए। लेकिन पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया गया। इससे लेखपालों में रोष है। 

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि अगर मुकदमा दर्ज नही होगा तो लेखपाल कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। पुलिस का किसी कार्य मे सहयोग नही करेंगे। इस मौके पर चंदन यादव, सतीश सिंह,बीरेंद्र कौशल, अम्बरीश सिंह, सुरेन्द्र पाल सहित दर्जनों लेखपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *