लखनऊ जेल अधीक्षक के पद पर चयनित हुए चन्दौली के अमन, लोगों मे हर्ष ।

ca8ad91e86ba
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली : पीडीडीयू नगर के पूर्व विधायक साधना सिंह के पुत्र अमन सिंह का चयन लोक सेवा आयोग में अप्रैल 2023 में जेल अधीक्षक के पद पर हुआ था, जिन्हें शुक्रवार को लखनऊ जेल अधीक्षक के पद पर महानिरीक्षक कारागार, प्रशासन एवं सुधार सेवाएँ उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्ति पत्र मिला है ।

पीडियूनगर के पूर्व विधायक साधना सिंह व उनके पुत्र अमन सिंह के लोक सेवा आयोग में चयनित होने के बाद लखनऊ में जेल अधीक्षक के पद पर नियुक्ति हुई है । इसे लेकर ननिहाल पलिया में हर्ष व्याप्त है ।


इस दौरान अमन के ननिहाल पलियां (चहनियाँ) में हर्ष व्यक्त करने वालों में सतीश सिंह, विनय सिंह, राजेश पाण्डेय, राजू सिंह, रामविलास पाण्डेय, पंकज सिंह, आलोक पाण्डेय, अजय सिंह, संजय कन्नौजिया, अर्जुन यादव, त्रिभुवन पाण्डेय, मकसुदन पाण्डेय, राजनाथ आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *