मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर दर दर भटक रहा परिजन- पिंटू पाल

71caca0d4336
नहीं मिली मुआवजा राशि, करंट लगने से हुई थी मौत 

चंदौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा वाराणसी मण्डल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल और जिलाध्यक्ष चंदौली शेषनाथ यादव ने ए0बी0सी0 तार बदलते समय हुए मजदूर की मृत्यु का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिलाधिकारी चंदौली के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर मृतक मजदूर का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की मांग किया.


फोटो : अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपते पिंटू पाल व अन्य 

ज्ञातव्य हो कि दिनांक 21 सितंबर 2024 को मुगलसराय के लॉट नंबर 2 पानी टंकी के पास ए0बी0सी0 तार बदलते समय मजदूर अनुज कुमार पुत्र नागेंद्र प्रसाद ग्राम रामपुर पोस्ट खनेठी थाना सोनहन जिला भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र करीब 25 वर्ष को करंट लग गया. जिसको आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा ले जाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया था. जिसके वृद्ध पिता मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ढाई महीने से दर दर भटक रहा हैं. मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण आज तक परिजन मुआवजा राशि से भी वंचित हैं. 


वृद्ध पिता जब नगर पालिका परिषद मुगलसराय जाता हैं तो उनको ब्लॉक मुख्यालय नियामताबाद भेजा जाता है और जब ब्लॉक जाता हैं तो उन्हें नगर पालिका भेजा जाता है. यह शिलशिला ढाई महीने से चल रहा है. अधिकारियों की उदासीनता के कारण वृद्ध पिता बिल्कुल मायुस हो गया हैं और सदमे में हैं. . 

जिसपर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने मृतक मजदूर अनुज कुमार का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सौंपकर उक्त मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की मांग किया है.

किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि मृतक के नुफ्ते से एक लड़की पैदा हुई है जिसकी उम्र मात्र एक वर्ष है. मृतक के वृद्ध माता, पिता, पत्नी और उसकी लड़की एक साथ रहते हैं. मृतक दो भाई थे परन्तु बडा भाई माता पिता से काफी दिनों से अलग रहता है. अब घर मे कोई कमासूत व्यक्ति नहीं रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *