मांगें पूरी नहीं हुई तो ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर हाइवे पर किये जायेंगे खड़े -जीतेन्द्र तिवारी

ed0fd6363b55
चन्दौली l भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वाराणसी मंडल की बैठक 25 फरवरी 2024 को जनपद चंदौली में बिछियां धरना स्थल के दक्षिणी तरफ की गई जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब हरियाणा के किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय आवाहन पर पंचायत में निर्णय लिया गया कि ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर सरकार के द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार व अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन जनपद चंदौली से अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर हाईवे पर खड़े किए जाएंगे।
पंचायत में सभी किसानों ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के ऊपर कर रहे अत्याचार की घोर निंदा की साथ ही सरकार के कृतियों की भी निंदा की गई।


फोटो : विछिया धरना स्थल के दक्षिणी तरफ पंचायत करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी 

वाराणसी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा कि किसानों के प्रणेता स्व० चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न अवॉर्ड दे रही है वहीं दूसरी तरफ देश के किसानों पर तानाशाही व्यौहार को उजागर कर रही है । ये वही अन्नदाता है जो पुरे देश को अन्न, फल फूल इत्यादि सामग्री से भरण पोषण करता है।

युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि किसानों की मांग (MSP) कानून गारन्टी जल्द से जल्द लागू करे अन्यथा पंजाब और हरियाणा के किसानों के सर्मथन में जल्द ही पूरे देश के किसान दिल्ली में नजर आयेगे।
भाकियू वरिष्ठ जिलाउपाध्क्ष गोपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को समझने की भूल कर रही है। ये वही किसान है जो तेरह महीने लगातार दिल्ली बॉर्डर पर तीन काले कानूनों को वापस कराया।

पंचायत में शिवकुमार सिंह, शिव मुरत, अजित, सन्तोष, श्रवण, महेश, राम भजन, गुदरी, विवेक यादव, राजाश्रय, विश्वकर्मा, अनिल, बबलू, दिलीप, रमेश, पारस, सिकन्दर, महेन्द्र सिंह, मंगला सिंह, शिव चरन, बनारसी सिंह, मनोज भारती आदि किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *