माटीकला योजना के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अगस्त को, मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य

e46701caf6a9

सटीक संवाद, चन्दौली। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जनपद चन्दौली द्वारा संचालित माटीकला टूल किट्स (पावर चालित चाक), पगमिल वितरण एवं 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के साक्षात्कार 5 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि साक्षात्कार पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, चन्दौली में होगा। साक्षात्कार समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई द्वारा नामित सदस्य एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार करेंगे।
उन्होंने बताया कि केवल वही अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 29 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पत्र कार्यालय में जमा किया है। सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड के मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। विभाग ने सभी पात्र आवेदकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *