मौनी अमावस्या के दृष्टिगत रूट डायवर्जन

c4a255f5f00d

चन्दौली। मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद चन्दौली में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु मंगलवार की रात्रि 10.00 बजे से रूट डायवर्जन किया गया 


थाना मुगलसराय अंतर्गत पड़ाव पर रूट डायवर्जन-

1-हाईवे NH -19 पचपेड़वा रिंग रोड़ के आगे बिहार की तरफ से आने वाले ट्रैफिक सर्विस लेन से आलमपुर की तरफ नही जा पायेगी, उनको सीधे हाईवे से बनारस की तरफ भेजा जायेगा.

2-चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा)- से किसी भी प्रकार के मालवाहक/भार वाहन (पिक अप/मैजिक/डीसीएम) आदि वाहन जो वाराणसी की तरफ जाना चाहते हैं, उनको गंजी प्रसाद तिराहे से डायवर्ट करके गोधना चौराहा से एन0एच0-19/हाईवे से होते हुए जनपद वाराणसी को भेजा जायेगा.
3-(सनबीम स्कूल तिराहा/एफसीआई तिराहा)- मुगलसराय की तरफ से वाराणसी को जाने वाले मालवाहक/भार वाहन (पिक-अप/ मैजिक आदि) को FCI तिराहे से डायवर्ट कर साहुपुरी तिराहे से होते हुए राम नगर की तरफ भेजा जायेगा, एफसीआई से पड़ाव चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
4- PAC तिराहा रामनगर से कोई भी वाहन (माल वाहक/भार वाहन) पड़ाव चौराहे की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा.
5- मंगलवार को रात्रि 10.00 बजे से कोयला मंडी की कोई भी ट्रक तथा FCI तक के सारे ट्रासपोटरों के ट्रकों के लिए नो एंट्री/ नो एग्जिट प्लान लागू रहेगा अर्थात कोई भी ट्रक पड़ाव चौराहे की तरफ आज की रात्रि 8.00 बजे से अग्रिम आदेश तक जाना प्रतिबंधित रहेगा.
5- रामनगर लंका मैदान पर आज की रात्रि के 08.00 बजे से नो एंट्री लगाई जाएगी अर्थात कोई भी मालवाहक/भारवाहन रामनगर की तरफ से पड़ाव की तरफ जाना अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा.
7- लंका मैदान पर कोयला मंडी के लिए दिन में पूर्व से जो नो एंट्री लागू है, पूर्ववत लागू रहेगी.
थाना बलुआ अन्तर्गत रूट डायवर्जन-दिनांक 28.1.25 रात्रि 10.00 से दिनांक 29.1.25 रात्रि 12.00 बजे तक
1- जनपद वाराणसी चौबेपुर की तरफ से गंगा पुल पार कर आने वाली ट्रैफिक के समस्त वाहनों को चौबेपुर क्षेत्र भगतुआ में ही रोक दिया जायेगा.
2- चहनिया चौराहे से बलुआ गंगा घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन का जाना प्रतिबंधित रहेगा. धानापुर की तरफ से मौनी अमावस्या स्नान पर्व में आने वाली यातायात को चहानिया चौराहे से पूर्व की तरफ 500 मीटर पर स्थित ब्रिज नंदिनी स्कूल के पास स्थित हर हर महादेव मंदिर के साथ लगे खुले मैदान में पार्किंग की जाएगी. सकलडीहा की तरफ से मेले में आने वाली यातायात को चहानिया चौराहे से पहले गोकुल डेयरी के पास उसके सामने स्थित खेत के मैदान में पार्किंग दी जाएगी.
3- टेढ़ी नहर पुलिया (ग्राम सराय) से कोई भी वाहन यथा मोटरसाइकिल, साइकिल इत्यादि का भी बलुआ गंगा घाट की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा.
4- सैदपुर की तरफ से बलुआ मेले में आने वाले यातायात को लक्ष्मणगढ़ सड़क गेट पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा , वहां से दो पहिया व चार पहिया वाहनो को मोड़कर बलुआ राधे की मड़ई की तरफ मोड़ दिया जाएगा तथा लक्ष्मणगढ़ स्थित राधे के मड़ई के पास खेल के मैदान में पार्किंग दी जाएगी.
5- बलुआ में स्थित गेल गैस प्लांट के पास स्थित महेशपुर चौराहा से टेढ़ी पुलिया ग्राम सोनहुला की तरफ आने वाले यातायात को महेशपुर चौराहा पर बैरियर लगाकर प्रतिबंधित कर दिया जायेगा.
6- महुवरकला रोड नहर पुलिया पर बैरियर लगाकर महुवरकला की तरफ से आने वाले सभी प्रकार वाहनों को बलुआ घाट की तरफ नहीं आने दिया जाएगा.
7- कैंथी नहर पुलिया पर बैरियर लगाकर यातायात रोक दिया जाएगा जिससे कोई भी वाहन बलुआ घाट की तरफ ना आने पाए.
क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज एवं प्रभारी यातायात सुरेंद यादव ने जनसाधारण से अपील की है कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 28.01.2025 की रात्रि 10.00 बजे से जनपद चन्दौली में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपरोक्त रुट डायवर्जन के नियमों का पालन करें. पुलिस/प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनाये रखनें पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *